no one can take away from you
धर्मारण्य विमुक्त क्षेत्र के अंतर्गत पुण्य सलिला घाघरा (सरयु) के मनोरम तट पर अवस्थित मनियर (मुनि अरण्य , मनिधर तथा मणिहर माम से प्राचीन कल से ही प्रख्यात ) जनपद बलिया (बलियाग) के उत्तरी छोर पर स्थित है जो ‘उत्तरदिशि बह सरयु पावनि’ के सन्दर्भ से संयुक्त होकर आज भी सांस्कृतिक,धार्मिक,शैक्षणिक और राजनैतिक आयामों से कीर्ति संपन्न ज्योति स्तम्भ बनकर खड़ा है| भगवन परशुराम की तपोभूमि में मनियर इण्टर कॉलेज मनियर की स्थापना सन 1949-1950 में हुई| इस विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक,कर्मठ,जननेता स्व० जवाहिर सिंह एवं संस्थापक प्रधानाचार्य स्व० पं० श्याम मोहन शुक्ल (दिघेड़ा) के कार्यकाल से लेकर आज कुशल सक्रिय,सुयोग्य,कर्मठ एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त,प्रधानाचार्य श्री दिनेश सिंह अपने कार्यकाल पर्यन्त कॉलेज का कुशलतापूर्वक संचालन करते रहे|
इस शैक्षिक संस्था को हाईस्कूल की मान्यता सन 1953 में मिली उसके पूर्व तक सर्व श्री कालिन्दी प्रसाद,कमलापति और वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्राचार्य रहें| सन 1961 इण्टर कला वर्ग की मान्यता के पश्चात सर्व श्री बालेश्वर प्रसाद गुप्ता,पारसमुनि पाण्डेय,पारसनाथ पाण्डेय,मधुसूदन सिन्हा,दिनेश सिंह,गणेश राय,पंचानंद यादव,हरेराम सिंह,रमेश्वर सिंह प्रधानाचार्य के पद को सुशोभित करते रहे| इण्टर विज्ञान की मान्यता सन 2001 में श्री कमलेश कुमार सिंह,प्रबन्धक के अथक प्रयास से मिली| आज विद्यालय में 33 कमरे हैं जिनमें सुव्यवस्थित प्रयोगशालाएं बभी है| सन 1982 में एन०सी०सी० (जूनियर और सीनियर डिवीज़न) का विंग कॉलेज में खुला| कॉलेज में विविध क्रीडाओं की सामग्रियों एवं खेल मैदान सुलभ है|
कॉलेज में एक वेतन भोगी कर्मचारी सहकारी समिति भी है जो विद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर वर्ग लाभार्थी है|
कॉलेज में सह शिक्षा है, तीन हजार से अधिक छात्र-छात्रएं यहाँ नामांकित है| परीक्षा फल प्रत्येक वर्ष उल्लेखनीय ढंग से अच्छा रहता है|
कॉलेज के स्थापना से लेकर आजतक कई प्रबन्धक हुए जिनके निर्देशन में विद्यालय उन्नति के पथ पर बढ़ता रहा, जिसमें स्व० गौरीशंकर, स्व० नरेन्द्र बहादुर सिंह (बलदाऊ) स्व० बैजनाथ राय,स्व० जवाहिर सिंह और वर्तमान में श्री कमलेश कुमार सिंह (पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक बलिया तथा चेयरमैन टाउन पॉलिटेक्निक बलिया एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि चन्द्रशेखर जी सांसद बलिया) प्रमुख है|
यशस्वी व उर्जा संपन्न प्रबन्धक श्री कमलेश कुमार सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार के परस्पर सहयोग स्नेह व सामंजस्य से कॉलेज का उत्तरोत्तर चतुर्दिक विकास हो रहा है
QUICK LINKS
FACILITIES
Lab
Library
Greenry
Sports
Club
Auditorium
Cafeteria
Health Centre
Campus Life
Our Facilities
Staff
Wel Educated and Experienced Faculty
Library
Large Number of Books Collection
Environment
Well Educational Environment
Labs
Well Equiped Labs for Students
Wifi facility
Internet
Transport
Faciltiy
Scholarship
Provide Scholarship to students
Greenry
Splendid Lawns & Greenery for fresh Enviornments